विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक संपन्न
सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति अशोक अग्रवाल ने की। समिति के सदस्य अरुण पाठक, मुकुल यादव एवं श्री अनूप गुप्ता ने विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की।
बैठक में कानपुर नगर से संबंधित कुल 12 प्रकरणों पर विचार किया गया, जिनमें 8 प्रकरण नगर निगम कानपुर से तथा एक-एक प्रकरण आवास एवं विकास परिषद, उपायुक्त पुलिस, कानपुर नगर, कानपुर विकास प्राधिकरण एवं पर्यटन विभाग से संबंधित थे।
सभापति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समिति को प्राप्त संदर्भों एवं याचिकाओं का निस्तारण त्वरित, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए और की गई कार्रवाई की सूचना समयबद्ध रूप से समिति को प्रेषित की जाए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद सलिल विश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, अपर जिलाधिकारी नगर राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कानपुर देहात एवं औरैया जनपदों से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 