त्योहारों से पहले नगर आयुक्त का निरीक्षण, सफाई व जलभराव पर कड़े निर्देश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
लगातार बारिश और आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने विभिन्न रामलीला मैदानों व अप्रोच मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंत्रण विभाग को गड्ढा-मुक्त सड़कें सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य अधिकारियों को जलभराव की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सफाई नायकों व कर्मियों की लापरवाही पर असंतोष जताते हुए नगर आयुक्त ने सख्त चेतावनी दी कि जन-सुविधा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम टीम की सक्रियता से शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं हुई तथा कई स्थलों पर कूड़ेदानों का सौंदर्यीकरण भी किया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि निगम की प्राथमिकता जनता की सुविधा और स्वच्छता है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 