असंदा में भक्तिभाव से मनाया गया नवरात्र महोत्सव
हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, अखंड रामायण पाठ, हवन, भंडारा व भगवती जागरण का आयोजन
कानपुर देहात उपदेश टाइम्स
असंदा गांव में विगत पांच वर्षों से चली आ रही परंपरा के अंतर्गत इस वर्ष भी नवरात्र की नवमी तिथि पर विशाल धार्मिक आयोजन किया गया। सुनील सिंह एवं सुशील सिंह के सहयोग से हुए इस भव्य कार्यक्रम में सुबह अखंड रामायण पाठ और हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में देवी माँ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जब भगवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मोनू बृजवासी झींझक से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मां दुर्गा के भजन व जागरण गीतों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि असंदा के अलावा भीखनापुर, शहबाजपुर, पितांबरपुर, बन्ना, जाखा, मुक्तापुर, तिगाई समेत कई गांवों से हजारों की संख्या में लोग भाग लेने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने इसे गांव की आस्था और एकता का प्रतीक बताया। गांव में पांच वर्षों से लगातार हो रहा यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था को बल देता है, बल्कि समाज को एकजुट कर भक्ति और समर्पण की मिसाल भी प्रस्तुत करता है।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 