शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा मंदिर में दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
शारदीय नवरात्रि पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा गोविन्द नगर दुर्गा मंदिर में दुर्गाशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें 800 मातृ शक्तियों को माँ दुर्गा के आशीर्वाद रूपी लाल चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक अजय कपूर व दादा नगर कोआपरेटिव एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने सभी मातृशक्तियो का सम्मान किया। पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा की नवरात्र का पर्व मातृशक्ति के आदर सम्मान का पर्व है। यह नारी को उसके स्वाभिमान व शक्ति का स्मरण दिलाता है और साथ ही समाज को मातृशक्ति का सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा की जहाँ नारी की पूजा होती है, वही देवताओं का वास होता है। पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि नवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने का औचित्य भी तभी है जब हम मातृशक्ति के गुणों का इसी प्रकार सम्मान करे। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर हम सब संकल्प ले कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान रखने के लिए हम अपने घर परिवार से ही इसकी शुरुआत करेंगे।इस अवसर पर दादानगर कोआपरेटिव एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य मातृशक्ति पर ही टिका होता है, क्यों कि एक माँ जिस प्रकार अपने बच्चो का पालन पोषण करती है, उन्हें संस्कारवान बनाती है और फिर वही बच्चे देश के कर्णधार बनते है।कार्यक्रम के दौरान मिथलेश पांडेय, रेखा श्रीवास्तव, अंजू तिवारी, मंजू शुक्ला, तारा सिंह, साधना सिंह, गीता सोनी, अनीता पाल, रानी कठेरिया, काजल शर्मा, माया बाजपेई, नीलम द्विवेदी, किरन कटियार, विमला देवी, मंदा सिंह, मालती राजपूत, सावित्री, फूलमती, शीला शर्मा, गीता देवी, राजरानी, स्वाती बाथम, सुधा अवस्थी, शारदा गुप्ता, नीतू, दीपिका सोनी, नैन्सी, प्रीति गौर, पूजा विश्वास, रमा राजपूत सहित करीब 800 मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया।

सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा
हादसे से हौसले तक का सफर-मानवता और सेवा के पर्याय बने पंकज सिंह निषाद
कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की 22वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, यात्री सुविधाओं व संचालन सुधार पर जोर
30 करोड़ की चारागाह भूमि कराई कब्जा मुक्त परसोली में चला बुलडोजर
हाइवे सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का होगा गठन, हाइवे अतिक्रमण पर चलेगा अभियान
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में सघन निरीक्षण, जनजागरूकता पर जोर 