महिला महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महिला महाविद्यालय किदवईनगर कानपुर में “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति ” के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर “स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार” विषय पर “Ujala Cygnus Noble super speciality Hospital ”
के माध्यम से एक “स्वास्थ्य परीक्षण शिविर (Health check up Camp ) लगवाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।प्राचार्या जी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि – इस शिविर में “Ujala cygnus Noble Super speciality Hospital” की स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं अन्य डॉक्टर्स के द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के शुगर, बी.पी. एवं नेत्र का निःशुल्क परीक्षण किया जा रहा है तथा उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का विशेषज्ञ डॉक्टर्स के द्वारा निदान भी बताया जाएगा। इस शिविर को आयोजित कराने में प्रोफेसर मनीषा शुक्ला ( प्रभारी ), प्रोफेसर ममता दीक्षित (सह प्रभारी ), प्रोफेसर प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रोफेसर अर्चना श्रीवास्तव, डॉ0 प्रीति द्विवेदी, डॉ0अंजू श्रीवास्तव, डॉ0 प्रतिमा शुक्ला, डॉ0 सुधा यादव ,डॉ.सीमाका सक्रिय सहयोग रहा।शिविर में महाविद्यालय की सभी छात्राओं, शिक्षक एवं कर्मचारीगण ने परीक्षण कराये। सभी प्रवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 