प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर नि:शुल्क थर्मल थेरेपी शिविर का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर सिंधी धर्मशाला पी रोड स्थित शेरा जेम में वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स के लिए नि:शुल्क थर्मल थेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों वरिष्ठजन एवं पेंशनर्स ने थर्मल थेरेपी का लाभ लिया।
वरिष्ठ नागरिकों को बिना दवा के मिल रहा स्वास्थ्य लाभ
जोनल मैनेजर प्रमोद तिवारी व एरिया मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि थर्मल थेरेपी के जरिए बिना दवा के ही अनेक बीमारियों से राहत मिल रही है। उन्होंने विस्तार से थेरेपी के लाभ बताए और कहा कि इससे बुजुर्गों को विशेष स्वास्थ्य लाभ हो रहा है। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया, अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, सुनील सुमन, बेचे लाल कुशवाहा, वीरेंद्र वर्मा, ताराचंद आदि गणमान्य उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी मेहमानों को माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन जल कल विभाग के अध्यक्ष सुनील सुमन ने कहा कि सीवर में काम करने वाले कर्मचारी गंदगी के बीच कार्य करते हैं जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में थर्मल थेरेपी उनके लिए बेहद आवश्यक है और इसके लिए उन्हें विधिवत जानकारी दी जाएगी।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 