कानपुर में विद्युत आपूर्ति प्रभावित, कई क्षेत्रों में शटडाउन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दिनांक 18.09.2025 को कस्बों की सम्पूर्ण औसत विद्युत आपूर्ति 23 घंटे 11 मिनट रही। वहीं 19.09.2025 को 1912 पर कुल 698 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 435 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है, शेष शिकायतों पर कार्यवाही जारी है।
अलग-अलग उपकेंद्रों पर पूर्वनियोजित शटडाउन
टिलक नगर क्षेत्र : 33/11 केवीएआरपीएनएच न्यू उपकेंद्र से पेड़ छटाई व जंपर बदलने के कार्य हेतु सुबह 09:55 से 12:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
गंगाबैराज उपकेंद्र : 11 केवीए मीनू टॉवर फीडर की एलटीसी लाइन डालने के कारण 11:00 बजे से 15:00 बजे तक शटडाउन रहा।
बेनाझाबर उपकेंद्र : हर्ष नगर, अशोक नगर, गीता नगर व नर्सिंगहोम फीडर की सप्लाई टेस्ट टीम द्वारा कार्य हेतु 12:15 से 13:40 बजे तक बंद रही।
हॉर्समेनबैग उपकेंद्र : लाल बंगला फीडर की सप्लाई 11 केवी लाइन टाइट करने व जंपर बदलने हेतु 11:15 से 16:10 बजे तक बंद रही।
जनरलगंज उपकेंद्र : ब्लॉक फीडर की सप्लाई पोल बदलने हेतु 12:02 से 16:30 बजे तक बाधित रही।
आरटीओ-3 उपकेंद्र : लाजपत नगर, सर्वोदय नगर व शेरशाह नगर की सप्लाई परीक्षण कार्य हेतु 10:20 से 12:05 बजे तक बंद रही।
कल्याणपुर उपकेंद्र : कल्याणपुर व गृहा गार्डन की आपूर्ति 11:40 से 16:35 बजे तक बंद रही।
काकादेव उपकेंद्र : जी-2 फीडर पर इंस्टॉलेटर क्षतिग्रस्त होने से 13:55 से 16:04 बजे तक सप्लाई बाधित रही।
दर्शनपुरवा उपकेंद्र : जी-2 व जी-9 फीडरों की लाइन समानान्तर करने व फाल्ट सुधार हेतु 14:05 से 16:10 बजे तक बिजली बंद रही।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 