ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी (सदर) एवं तहसीलदार (सदर) ने आज राजस्व कर्मियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया
कानपुर नगर,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी (सदर) अनुभव सिंह एवं तहसीलदार (सदर) विनय द्विवेदी ने आज राजस्व कर्मियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति सामान्य हो चुकी है। गंगा बैराज मार्ग पर अस्थायी रूप से निवास कर रहे प्रभावित परिवारों का अधिकांश हिस्सा अपने घरों को लौट चुका है तथा शेष प्रभावित व्यक्तियों ने भी कल तक वापस जाने की सहमति व्यक्त की है।
जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत कटरी ख्योरा के अंतर्गत भगवानदीनपुरवा, भोपालपुरवा, बनियापुरवा, दुर्गापुरवा, लक्ष्मणपुरवा, गिल्लीपुरवा (कटरी ख्योरा) एवं बड़ा रामपुर मजरा कटरी शंकरपुर सराय में पात्र लाभार्थियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत कार्यों के साथ-साथ बाढ़ से प्रभावित फसलों का आकलन भी पूर्ण कर लिया गया है। आकलन के अनुसार लगभग 1000 कृषक तथा 150.54 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित पाए गए हैं। प्रभावित कृषकों को मुआवज़ा दिए जाने की ऑनलाइन प्रक्रिया भी संपन्न कर ली गई है।
प्रभावित परिवारों को वितरित की गई राहत/राशन किट में आलू, आटा, चावल, दाल, चना, चीनी, नमक एवं तेल सहित खाद्यान्न सामग्री सम्मिलित की गई है। इसके अतिरिक्त दैनिक उपयोग की वस्तुएँ — साबुन, माचिस, मोमबत्ती, तौलिया, सैनिटरी पैड, ढक्कनदार बाल्टी, तिरपाल, सूती कपड़ा, डिस्पोजल बैग तथा डिटॉल/सेवलॉन भी किट में प्रदान की गई हैं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग एवं सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिल सके।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 