घर से बेघर हुए मजदूर ने परिवार संग डीसीपी कार्यालय पहुंच लगाई मदद की गुहार
कानपुर नगर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गडरियन पुरवा निवासी शिव गोपाल पाल धर्मेंद्र ने डीसीपी साउथ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह दैनिक मजदूर है तथा पत्नी और अबोध बच्चे के संग जैसे तैसे जीवनयापन कर रहे हैं। उनका पैतृक घर 24 गड़रियन पूर्वा में है बड़े भाई शिवनारायण पाल के द्वारा उन्हें जबरन पैतृक घर ने निकाल दिया गया आज वह दर दर परिवार के संग भटक रहे हैं। मजदूर धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई उसी के प्लॉट पर अन्य साथियों के संग जुआ खेलवाता था। जिसका विरोध करना उसे भारी पड़ गया। धर्मेन्द्र की पत्नी ने नम आंखों से आलाधिकारियों से अपील करते हुए बताया कि उसके जेठ अपराधिक घटनाओं में लिप्त हैं जिसके कारण उन्हें उन्हीं का हक नहीं मिल पा रहा है। उक्त प्रकरण की प्रार्थना पत्र उसने स्थानीय पुलिस को दी किंतु कोई कार्यवाही न होने के कारण वह आज डीसीपी साउथ कार्यालय पर आए है। धर्मेन्द्र ने आलाधिकारियों से उन्हें उनका हक दिलाए जाने की गुहार लगाई।

कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग 