दुनिया की सबसे ऊंची इको-फ्रेंडली गणपति प्रतिमा “बूमरैंग का राजा” का भव्य अनावरण
मुंबई (अनिल बेदाग) : गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई ने इतिहास रच दिया है। चांदिवली, अंधेरी ईस्ट स्थित बूमरैंग टॉवर में आज दुनिया की सबसे ऊंची इको-फ्रेंडली गणपति प्रतिमा “बूमरैंग का राजा” का भव्य अनावरण हुआ। 26 फीट ऊंची और पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल यह प्रतिमा अब न केवल गणेश भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।
इस ऐतिहासिक प्रतिमा का अनावरण नमो नमो संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा और बूमरैंग स्टाफ द्वारा किया गया। यह पहल वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुकी है, जहाँ इसे दुनिया की सबसे ऊंची इको-फ्रेंडली गणपति प्रतिमा के रूप में मान्यता दी गई है।
इस अवसर पर कई गणमान्य हस्तियों और भक्तों ने बप्पा के दर्शन किए। अभिनेत्री एकता जैन भी विशेष रूप से गणपति के दर्शन के लिए पहुंचीं और इस अनोखी पहल की सराहना की।
क्यों खास है यह प्रतिमा?
वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक: इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
पर्यावरण-अनुकूल निर्माण: 1,800 टिश्यू पेपर के डिब्बे, 22 किलो गोंद और 45 किलो लोहे का इस्तेमाल।
विशेष कला का नमूना: मूर्तिकार राजेश दिगंबर मयेकर ने इसे तैयार किया है, जो 2007 से इको-फ्रेंडली गणपति प्रतिमाएं बना रहे हैं।
भव्यता का प्रतीक: 26 फीट ऊंचाई और 300 किलो वजन इसे अद्वितीय बनाते हैं।
अनावरण के अवसर पर अरुण कुमार शर्मा ने कहा, “यह सिर्फ ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदेश है कि उत्सव मनाने के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है।”
गौरतलब है कि कोरोना काल में अरुण कुमार शर्मा ने पहली बार इको-फ्रेंडली गणपति की पहल की थी और अब यह रिकॉर्ड तोड़ प्रतिमा उनके उसी विज़न का विस्तार है। मुंबई अब “बूमरैंग का राजा” के साथ गणेशोत्सव को भव्यता, जिम्मेदारी और वैश्विक मान्यता के साथ मना रही है।

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड 