सजेती से बरीपाल मार्ग पर हमीरपुर-घाटमपुर सेक्शन के रेलवे समपार संख्या-50 (किमी 1381/5-6) पर मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात बंद रहेगा
कानपुर नगर जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि सजेती से बरीपाल मार्ग पर, हमीरपुर-घाटमपुर सेक्शन के मध्य स्थित रेलवे समपार संख्या-50 (किमी 1381/5-6) पर रेलवे यातायात की सुरक्षा हेतु आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाना है। यह कार्य दिनांक 25 अगस्त, 2025 प्रातः 07:00 बजे से प्रारम्भ होकर 01 सितम्बर, 2025 सायं 06:00 बजे तक किया जाएगा।
उक्त अवधि में समपार संख्या-50 पर सड़क यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। यह कार्य रेलवे ट्रैक की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः नागरिकों से सहयोग अपेक्षित है।
साथ ही, सड़क यातायात हेतु बरीपाल से सम्पार फाटक संख्या-48, आनुपुर होकर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश