दिनांक 22.08.2025 को केस्को की सम्पूर्ण औसत विद्युत आपूर्ति 23 घण्टे 39 मिनट रही

कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दिनांक 23.08.2025 को 1912 पर 649 शिकायतें प्राप्त हुयी, जिसमें से 432 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। किसके साथ ही केस्को के अन्तर्गत विद्युत व्यवधानों में 33/11 के0वी0 रतनपुर उपकेन्द्र 11 के०वी० ओल्ड रतनपुर पोषक की आपूर्ति पेड़ छटाई के कार्य हेतु 10:10 से 13:40 बजे तक पूर्व नियोजित शटडाउन लिया गया। 33/11 के०वी० बाबूपुरवा उपकेन्द्र 11 के०वी० के बेगमपुरवा पोषक की आपूर्ति ईदगाह वितरण परिवर्तक पर पेड़ की डाल गिरने के कारण 10:40 से 12:05 बजे तक विद्युत व्यवधान रहा।
33/11 के०वी० दादा नगर उपकेन्द्र 33 के०वी० डी०एन०-3 पोषक की आपूर्ति 33 के०वी० लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 15:15 से 16:30 बजे तक विद्युत व्यवधान रहा।
33/11 के०वी० इस्पात नगर उपकेन्द्र 11 के0वी0 जी 27 पोषक की आपूर्ति 33 के०वी० डी०एन०-३ पोषक की लाइन क्षतिग्रस्त होकर 11 के०वी० जी-27 पोषक की लाइन पर गिरने के कारण 15:15 से 17:50 बजे तक विद्युत व्यवधान रहा।
33/11 के०वी० पोखरपुर उपकेन्द्र 11 के०वी० डिफेन्स कॉलोनी, ओमपुरवा व के०डी०ए० पोषक की आपूर्ति 11 के०वी० एच०टी० लाइन व इन्सुलेटर क्षतिग्रस्त होने से इनकमर ट्रिप होने के कारण 06:35 से 08:30 बजे तक विद्युत व्यवधान रहा।
33/11 के०वी० नौबस्ता उपकेन्द्र 33 के0वी0 नौबस्ता पोषक की आपूर्ति तेज बारिश में 33 के०वी० पोषक ट्रिप होने के कारण 13:35 से 15:20 बजे तक विद्युत व्यवधान रहा। 33/11 के०वी० नौबस्ता उपकेन्द्र 11 के०वी० निराला नगर 2 पोषक की आपूर्ति 11 के०वी० पोषक ट्रिप होने के कारण 13:35 से 16:50 बजे तक विद्युत व्यवधान रहा।