संगठन विस्तार को लेकर हुई अहम बैठक, राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रभारियों को कामकाज में लापरवाही पर हटाया जाएगा
कानपुर लखनऊ उपदेश टाइम्स। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय कैसरबाग, लखनऊ में संगठन की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कपिल जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की। इस अवसर पर मनमोहन पाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री, डॉ. एम.एस. सेलवनगोश, राष्ट्रीय महामंत्री, अनुप तिवारी, राष्ट्रीय सचिव, जितेन्द्र सिंह पंवार, प्रभारी, रंजीत कपूर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जो राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रभारी या प्रदेश अध्यक्ष संगठन में रहते हुए भी किसी प्रकार का योगदान नहीं कर रहे हैं या संगठन के कार्यों में सक्रिय नहीं हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस का जवाब न देने पर ऐसे पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है, लेकिन कई बार चर्चा के बावजूद कार्यकर्ताओं की सक्रियता नहीं दिख रही है। इस कारण संगठन विस्तार एवं कार्यकमों पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
महासंघ द्वारा नए सदस्य जोड़ने के साथ-साथ देशभर में प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके अलावा गौ माता की सेवा हेतु गौशालाओं के विकास, डेयरी एवं बायोगैस प्लांट लगाने जैसे अभियानों को भी गति दी जाएगी। संगठन का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक