कानपुर जनपद के स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न
कानपुर नगर, दिनांक 19 अगस्त 2025 जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, कानपुर नगर द्वारा जनपद के स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्रशिक्षित किए जाने की कार्रवाई प्रारम्भ की गई है।
इसी क्रम में नेशनल एसोसिएशन फॉर स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI) तथा FSDA के सहयोग से FOSTAC प्रशिक्षण शिविर का आयोजन यात्री निवास (11-बी ब्लॉक, हनुमान मंदिर के पीछे, किदवई नगर) में दिनांक 18.08.2025 से 22.08.2025 तक किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को स्वच्छता एवं हाइजीन, खाद्य सामग्री के उचित भण्डारण, तथा खाद्य सुरक्षा के मानकों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जा रही है। दिनांक 18.08.2025 एवं 19.08.2025 को दो-दो बैचों में कुल 200 स्ट्रीट फूड वेंडर्स का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा चुका है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा किट (एप्रन, हेड़ कवर, मास्क आदि) निःशुल्क वितरित की जा रही है। प्रशिक्षण भी पूर्णतः निःशुल्क है।
अतः जनपद के समस्त स्ट्रीट फूड वेंडर्स से अनुरोध है कि निर्धारित स्थल पर समय से उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराएं तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। यह सुविधा प्रथम 500 स्ट्रीट वेंडर्स के लिए उपलब्ध है।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 