जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक भीतरगांव के साढ़ स्थित गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया
कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक भीतरगांव के साढ़ स्थित गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रय स्थल का स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण में पाया गया कि आश्रय स्थल में वर्तमान में केवल 23 गौवंश ही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने आश्रय स्थल की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक निराश्रित गौवंशों को आश्रय प्रदान किया जा सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गौवंशों को पर्याप्त चारा, पानी तथा अन्य आवश्यक सामग्री समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी गौवंशों का नियमित टीकाकरण कराया जाए तथा बीमार पशुओं के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
साथ ही उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी अस्थायी गौवंश आश्रय स्थलों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि गौवंश संरक्षण कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान यह प्रकाश में आया कि यहां जल भराव की स्थिति रहती है जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने जल निकाशी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 