सीएचसी मझावन में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, एक्सरे मशीन के क्रियाशील न होने पर जताई नाराजगी
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को प्रातः 10:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझावन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दवा वितरण काउंटर से शुरुआत की और मरीज शिवप्यारी की पर्ची पर दर्ज दवाओं की उपलब्धता की जांच की। सभी दवाएं मौके पर उपलब्ध पाकर उन्होंने संतोष जताया।
निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी ने एक्सरे व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तो मेडिकल ऑफिसर डॉ दिनेश भगरिया ने बताया कि केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन पिछले एक वर्ष से रखी हुई है, लेकिन फिल्म डेवलपर मशीन न होने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। मरीजों को एक्सरे कराने के लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने आश्चर्य व्यक्त किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इस संबन्ध में स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा कि मशीन और टेक्नीशियन मौजूद होने के बावजूद एक भी एक्सरे न होना गंभीर लापरवाही है।
इसके बाद जिलाधिकारी ने पैथोलॉजी और प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाई जाए और हर मरीज को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से भी संवाद किया और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
मेडिकल ऑफिसर डॉ दिनेश ने बताया कि सोमवार को 78 मरीजों ने ओपीडी सेवाओं का लाभ लिया जबकि 34 लोगों की जांच पैथोलॉजी में हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं होगी।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 