मनोज कुमार गुप्ता श्री वैश्य गरिमा मंच कानपुर नगर के मंडल प्रभारी नियुक्त
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
वैश्य समाज की प्रमुख संस्था श्री वैश्य गरिमा मंच ने समाज के उत्थान एवं संगठन को मज़बूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था ने कानपुर मंडल का प्रभारी पद मनोज कुमार गुप्ता को सौंपने की घोषणा की है। मनोज कुमार गुप्ता, जो कि कानपुर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी, उद्योगपति एवं रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए हैं, लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुए प्रदेश प्रभारी शिव स्वरूप गुप्ता जी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से यह निर्णय लिया गया।
संस्था का मानना है कि श्री गुप्ता के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कानपुर मंडल की गतिविधियाँ और अधिक मज़बूत होंगी तथा समाज एवं संस्था को नई दिशा मिलेगी। संगठन को विश्वास है कि वे अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज के विकास एवं संगठन की नीतियों का पूर्ण पालन करेंगे। श्री वैश्य गरिमा मंच ने आशा व्यक्त की है कि उनके सहयोग और समर्पण से संस्था नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी तथा समाज में एकता और प्रगति का संदेश प्रसारित होगा।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 