झूलेलाल मंदिर में चालीहा महोत्सव के अवसर पर शानदार झाकियों का प्रदर्शन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज श्री झूलेलाल छालिहा महोत्सव के अवसर पर 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में बच्चों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें स्वतंत्रता संग्राम की कई महत्वपूर्ण घटनाओं का जीवंत चित्रण किया गया। देशभक्ति गीत “मां तुझे प्रणाम”, “मेरा कर्मा तो मेरा” आदि की सुंदर प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। पूरा मंदिर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की तैयारियों में प्रियंका आहुजा, दीपा रुपाणी और ज्योति गेरा का विशेष योगदान रहा। बच्चों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों में पारी खत्री, कविया, शानवी, तानी, सिया कुकरजा, मिष्टी, ईशा, पीहू कटारिया, मुस्कान मसानदानी, पायल, आदर्श सिधवानी, पीयूष खत्री, माही, करण खत्री, आर्य पहावा, करीना खत्री, एकता, एनिव वोहरा, आरव वोहरा, तेजस, दीवा दुआ, अंशिका, खुशी धमीजा, रेहान पहावा, आर्यन गेरा, महक सिधवानी, मनन, आइना आदि शामिल रहे इस भव्य आयोजन ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को याद करने के साथ-साथ बच्चों में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ किया।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 