वृहद गौ आश्रय स्थल, कमालपुर (खोदन), विकासखंड शिवराजपुर का आज खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया
वृहद गौ आश्रय स्थल, कमालपुर (खोदन), विकासखंड शिवराजपुर का आज खंड विकास अधिकारी बलराम सिंह एवं पशु चिकित्सा अधिकारी अजय निरंजन ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण में लगभग 361 गोवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें चार बीमार गोवंशों का उपचार निरंतर जारी है। आज प्रातः एक गोवंश की मृत्यु हुई, जिसका नियमानुसार शव निस्तारण किया गया।
परिसर में हाल की वर्षा से कीचड़ की स्थिति बनी हुई थी तथा साफ-सफाई असंतोषजनक पाई गई। बरसात के दिनों में जलभराव से बचाव हेतु खड़ंजा निर्माण का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए।
गौशाला के अपर्याप्त प्रबंधन एवं शासकीय दायित्वों में लापरवाही के लिए ग्राम विकास अधिकारी राकेश झा को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारी ने मौके पर ही सफाई कार्य कराया तथा सभी गोवंशों का टीकाकरण सुनिश्चित कराया।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 