रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन में आज एक भावपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन किया गया
कानपुर नगर, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन में आज एक भावपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन किया गया। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर परिषदीय विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही मिष्ठान और छात्राओं द्वारा तैयार किए गए आभार पत्र भेंट कर उनके निरंतर सेवा भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि समाज और सुरक्षा बलों के बीच गहरे मानवीय संबंधों को भी सुदृढ़ करता है। पुलिस कर्मियों के साथ इस तरह का जुड़ाव जन-जन के मन में उनके प्रति विश्वास और आत्मीयता की भावना को और प्रगाढ़ बनाता है।
इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी महेश कन्नौजिया भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आपसी स्नेह, सहयोग और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उदाहरण है।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 