श्रावणी उपाकर्म उत्सर्जन का आयोजन किया गया
कानपुर कैंट शनिवार मेस्कर घाट (नाना राव घाट) स्थित श्री विधा राज राजेश्वरी ललिताम्बा ट्रस्ट एवम सनातन सेवा सत्संग कानपुर प्रान्त ( उ० प्र०), ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावणी उपाकर्म उत्सर्जन कानपुर के प्रकांड विद्वान आचार्य पूज्य श्री ओंकार नाथ शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुआ | सनातन सेवा सत्संग के अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने बताया कि हमारे ऋषियों ने वर्ण व्यवस्था के अनुसार चारो वर्णों के चार प्रमुख त्यौहार निर्धारित किये थे जिसमे श्रावण मास की पूर्णिमा “रक्षा बंधन” ब्राह्मणों का मुख्य पर्व है | उन्होंने आगे बताया कि इस दिन गंगा तट पर जल के भीतर खड़े होकर, सूर्यदेव को साक्षी मानकर पूरे वर्ष पर्यंत मानव द्वारा किये गये अपराधो एवम पापो से मुक्ति हेतु दस विधि प्रायश्चित स्नान किया जाता है | इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समन्वय महासभा के अध्यक्ष पंडित अभय शंकर दुबे द्वारा पूजित यज्ञोपवीत का वितरण भी किया गया ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य हरिओम शुक्ल ने बताया कि गत वर्षों की भाति उपाकर्म के लिए अपामार्ग, दूर्वा, पीपल, गुलर, मंजरी, से मार्जन किया जाता है तथा मिटटी, बालू, गाय गोबर, गोमूत्र, खली, आवला, आदि से क्रमानुसार मार्जन किया जाता है।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 