रुद्राभिषेक का हुआ भव्य आयोजन, उमड़े श्रद्धालु
श्रावण मास के पावन पर्व पर नौबस्ता वार्ड 65 स्थित सुभाष पार्क संजय गांधी नगर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों से देवों के देव महादेव का विशाल रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें क्षेत्रीय आम जनमानस बड़ी संख्या में एकत्रित हो महादेव की पूजा सामूहिक रूप से करते है। पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर महादेव के भजनों को गाया गया। रुद्राभिषेक के समापन पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा प्रसाद क्षेत्रीय लोगों को वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से भानुवेंद्र सिंह भानू अमित तिवारी राजेश शुक्ला राजीव गुप्ता विजय वर्मा आनंद तिवारी मनोज तिवारी विकास मल्होत्रा राजेंद्र प्रसाद तिवारी विनोद तिवारी शिवमणि रोहित उज्जवल ऋतिक अनुज बाजपेई उत्सव सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र 