थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस को बड़ी सफलता लूटकांड का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार
कानपुर, थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 23 जुलाई 2025 को हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश कर तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता पुलिस टीम को दिनांक 27 जुलाई को मिली।
पीड़ित युवक से ऑटो में सवारी के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर ₹3560 नगद, वीवो Y91 मोबाइल फोन एवं पर्स (जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस शामिल थे) की लूट की गई थी। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त ऑटो, मोबाइल फोन, नगदी एवं दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक के खिलाफ पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस की तत्परता, सक्रियता एवं टीमवर्क की सराहना करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अभियुक्तों को न्यायिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा है।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 