कारगिल विजय दिवस पर स्कूली बच्चों ने पूरे जोश के साथ निकाली रैली
जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका (जय नारायण परिसर) में कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया कारगिल विजय पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवम सहयोगी शिक्षिकाओं द्वारा कारगिल विजय पर प्रकाश डालते हुए प्रार्थना सभागार में रीना सिंह ने बड़े ही जोश के साथ अपने विचारों को विद्यार्थियों के समक्ष व्यक्त किया। कारगिल विजय दिवस पर विद्यार्थियों ने पोस्टर और बैनर के साथ रेली निकाली। भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए करते हुए बच्चे बड़े उत्साहित थे। स्कूली बच्चों ने कारगिल विजय दिवस हुआ ऑपरेशन सिंदूर की झांकियों को पोस्टर के माध्यम से जीवंत किया बच्चों ने अपने पोस्टरों के द्वारा कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिन्दूर की झलकियां प्रस्तुत की। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मीडिया प्रभारी भावना शुक्ला का भी इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 