देवालय’ पुस्तक का जिलाधिकारी ने किया विमोचन
कानपुर की धार्मिक ऐतिहासिक मंदिरों धरोहर को सजाए पुरस्कृत देवालय
पुस्तक में 150 से अधिक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पौराणिक महत्व के मंदिर हैं शामिल
कानपुर, 24 जुलाई 2025
कानपुर नगर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों पर आधारित पुस्तक ‘देवालय’ का विमोचन आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन, प्रभागीय वन अधिकारी श्रीमती दिव्या, तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
यह पुस्तक जाने-माने चिकित्सक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश बाजपेई द्वारा वर्षों के गहन शोध एवं अध्ययन के उपरांत लिखी गई है। ‘देवालय’ में कानपुर नगर के प्राचीन मंदिरों, धार्मिक स्थलों, उनसे जुड़ी किंवदंतियों, पौराणिक कथाओं एवं सांस्कृतिक धरोहरों को चित्रात्मक रूप में अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में कानपुर नगर एवं कानपुर देहात जनपद के 150 से अधिक मंदिरों को शामिल किया गया है और उनके स्थापत्य, पौराणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहलू को दर्शाया गया है।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि “डॉ. राजेश बाजपेई द्वारा संकलित यह पुस्तक कानपुर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह न केवल वर्तमान पीढ़ी को अपने नगर की पौराणिक पहचान से जोड़ने में सहायक होगी, बल्कि शहर को एक सांस्कृतिक रूप में स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।”
लेखक डॉ. राजेश बाजपेई ने बताया कि वर्षों से उनकी यह अभिलाषा थी कि नगर के उपेक्षित धार्मिक स्थलों की ऐतिहासिक महत्ता को जनमानस तक पहुँचाया जा सके। ‘देवालय’ उसी प्रयास का प्रथम प्रतिफल है।
इस अवसर पर संतोष चंद्र बाजपेई, बृजेश बाजपेई, अनिल साहू, शरद कक्कड़ सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 