आयुष्मान आरोग्य मंदिर बगदौदी बांगर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः बगदौदी बांगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचओ अनन्या शुक्ला मौके पर उपस्थित पाई गईं। जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड निर्माण की स्थिति की जानकारी ली।
सीएचओ द्वारा अवगत कराया गया कि बीते छह माह में मात्र 36 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यप्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय ओपीडी रजिस्टर अनुपलब्ध पाया गया तथा 17 जून के उपरांत किसी भी मरीज के ब्लड अथवा अन्य जांच की प्रविष्टि अभिलेख में दर्ज नहीं मिली।
जिलाधिकारी ने आरोग्य मंदिर के प्रभारी से सभी बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए व्यवस्था में पारदर्शिता और सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 