जनता दर्शन में पहुंची महिला को डीएम ने दिलाया पेंशन, गैस कनेक्शन, मोबाइल, बच्चों का कराया स्कूल में दाखिला
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन में बख्तौरी पुरवा, नौबस्ता की निवासी नन्ही देवी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति संजय यादव का देहांत हो चुका है। परिवार में आय का कोई स्रोत नहीं है और आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नन्ही देवी को निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ते हुए तीन हज़ार रुपये की त्रैमासिक सहायता का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया, जिसमें उन्हें हर माह एक हज़ार रुपये की सहायता दी जाएगी।
उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हा भी उपलब्ध कराया गया। दोनों बच्चों का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित कराया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने उन्हें एक मोबाइल फोन भी प्रदान किया ताकि सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर मिल सके।
बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि नन्ही देवी के दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत तुरंत लाभान्वित किया जाए। इस योजना के अंतर्गत बच्चों को स्नातक तक की पढ़ाई के लिए प्रति माह ढाई हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 