डॉo महादेव को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया
कानपुर,डॉo महादेव को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया गया । डॉo महादेव को कांग्रेस पार्टी का जिला सचिव बनाए जाने पर शिक्षक समुदाय द्वारा अपार हर्ष व्यक्त किया गया एवं उनका अभिनंदन किया गया। डॉo महादेव एक विख्यात शिक्षाविद् एवं जीवन विज्ञानी हैं और कई सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं वह एम 0एल 0सी0 का चुनाव भी लड़ चुके है तथा उनके पास जिले में पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर कार्य करने का सांगठनिक अनुभव भी है। समय समय पर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की लड़ाई जिले और प्रदेश स्तर पर लड़ते रहते हैं। कई बार भूख हड़ताल पर भी बैठ चुके हैं। डॉ0 महादेव ने कार्य भार ग्रहण करने के बाद कहा कि वह शोषितों पीड़ितों एवं वंचितों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की विचारधारा एवं मानवतावादी सिद्धांतों के अनुरूप पार्टी कार्य निष्ठा पूर्वक करेंगे । उन्होंने कहा कि देश की सांप्रदायिक जातिवादी ताकतों को हराने एवं सामाजिक समरसता व भाईचारा बनाए रखने व संविधान विरोधी ताकतों से संविधान को बचाने के लिए आज देश को कांग्रेस पार्टी की जरूरत है।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 