व्यापारियों ने की सांसद से मुलाकात। समस्याओं के निस्तारण को दिया पत्र
इस्पात नगर उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा इस्पात नगर में सांसद रमेश अवस्थी का भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष विनोद पाल ने सांसद रमेश अवस्थी का स्वागत मल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। व्यापारियों ने प्रार्थना पत्र देते हुए माग रखी की इस्पात नगर क्षेत्र की सड़को पर बड़े बड़े गड्ढे है जिससे आए दिन हादसा होता रहता है अध्यक्ष विनोद पाल ने कहा कि मौजूदा समय बरसात का होने के कारण सड़के जलमग्न है। सीवर लाइन ना होना आज भी उन्हें ग्रामीण इलाके में रहना प्रतीत कराते हैं। सड़को में जलभराव के कारण ग्राहक और व्यापारी आने में कतराते है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों की समस्यायों का जल्द निस्तारण हो। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष विनोद पाल कोषाध्यक्ष तेज सिंह यादव अरुण गुप्ता प्रदीप केडिया एच बी सिंह विपिन खुल्लर राजेश पाल अजय त्रिवेदी हर्ष गुप्ता सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 