मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना में 1001 युवाओं को किया गया ऋण वितरित
जौनपुर
उपदेश टाइम समाचार पत्र ब्यूरो चीफ संतोष कुमार जौनपुर उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि मा० मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से, प्रमुख सचिव के सतत पर्यवेक्षण में, मंडलायुक्त के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी का युवाओं के लिए रोजगार की दृष्टि से दूरदर्शिता का परिचय देते हुए शुरू की गई इस पहल जिसमें 5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है, जिससे युवा किसी भी सेक्टर में अपना स्वयं का उद्यम शुरू कर सके।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद का लक्ष्य 2200 निर्धारित किया गया है और मात्र 3 महीने की अवधि में ही आज 1001 सीएम उद्यमी योजना अंतर्गत ऋण आवेदन स्वीकृत करते हुए पात्र युवाओं को ऋण वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी बैंकर्स का, युवाओं का और संबंधित विभाग के साथ-साथ इस योजना में लगे हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी युवा दी गई धनराशि का उपयोग करते हुए अपना उद्यम शुरू करें तथा देश के विकास में योगदान दें।

सड़कों का विस्तार, विकास की नई राह बेहतर संपर्क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की चुनौती
11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी 