पुस्तक ‘योगी आदित्यनाथ: एक युग नायक’ का भव्य विमोचन समारोह संपन्न
श्रीराम सेवा साहित्य संस्थान के मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर लेखिका सुशी सक्सेना द्वारा रचित पुस्तक ‘योगी आदित्यनाथ: एक युग नायक’ का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लेखिका सुशी सक्सेना, संस्थान की संस्थापक दिव्यांजली वर्मा, प्रकाशक प्रशांत श्रीवास्तव, डौली झा, सुभांशू शर्मा और इंडियन आइरिस के संस्थापक नारायण सिंह राव ‘सैलाब’ की गरिमामयी उपस्थिति रही। विमोचन समारोह के दौरान मंच पर ‘योगी आदित्यनाथ: एक युग नायक’ पुस्तक पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुस्तक को पढ़ते ही पाठकों को एक अद्भुत आकर्षण अनुभव होता है, जिसमें लेखक की उपस्थिति गौण हो जाती है और योगी आदित्यनाथ का प्रभावशाली व्यक्तित्व पृष्ठ-दर-पृष्ठ उभरता चला जाता है। योगी के कठोर सन्यास जीवन, नीतियों और प्रशासनिक सख्ती को इस कृति में अत्यंत भावपूर्ण और तथ्यात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक में अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की परिकल्पना, महिला सशक्तिकरण की योजनाएं और सुशासन की दिशा में किए गए ठोस प्रयासों को विस्तार से रेखांकित किया गया है। लगभग 30 पृष्ठ केवल महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों को समर्पित हैं, जो योगी सरकार की विशेष पहचान बन चुके हैं।
समारोह के अंत में दिव्यांजली वर्मा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और लेखिका सुशी सक्सेना ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें देश के एक युग निर्माता के व्यक्तित्व को शब्दों में ढालने का अवसर मिला।
यह आयोजन साहित्य, राजनीति और सामाजिक विमर्श के संगम का सजीव प्रमाण बना और उपस्थितजनों में गहरी छाप छोड़ गया।

“छात्रों के भविष्य और लद्दाख के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सरकार हठधर्मिता छोड़े” — भवन नाथ पासवान
राज्यपाल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा
रामदास अठावले का लखनऊ में भव्य स्वागत, मुन्ना हजारिया ने किया सम्मान
मोहनलालगंज में ‘सामाजिक जागरूकता विधानसभा सम्मेलन’ अन्याय के खिलाफ बुलंद हुई आवाज, हक के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान 