पीड़ा,दुःख में उपदेश नहीं! साथ दें!-कप्तान(सिद्धान्त)
जौनपुर
समाज में विभिन्न तरह से पीड़ित दुःखी, बेबस,लाचार इंसान की परिस्थितियों में उसका हर सम्भव साथ देना ही मानवता है। किसी भी दुःख में उपदेश नहीं बल्कि साथ और सहयोग देना महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपने शैक्षणिक व सामाजिक कार्यों हेतु चर्चित बहुजन समाज शक्ति उप्र. के संस्थापक जौनपुर के कप्तान(सिद्धान्त) ने जौनपुर के मड़ियाहूं के चढ़ई ठेकहाँ ग्रामसभा में दिनांक 18-05-2025 को बहुजन समाजसेवी दूधनाथ जी की श्रद्धांजलि सभा में उक्त विचार व्यक्त किए।
बहुजन समाज शक्ति उत्तर प्रदेश के संरक्षक पूर्व बीडीओ रामसुन्दर भारती के नेतृत्व/अध्यक्षता व शिक्षक बेचनराम के संयोजन में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में पीड़ित परिवार की बेटी की शादी के लिए सामाजिक सहयोग द्वारा एक लाख रुपयों से अधिक की सहायता धनराशि सविता बेटी को सौंपी गई। वरिष्ठ बहुजन समाजसेवी रामसुन्दर भारती ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डा.एस. गौतम न्यूरो,डा. अजीत कुमार डेंटल सर्जन,रामफेर,ओमप्रकाश ओपी अम्बेडकर, बहुजन समाज शक्ति उप्र. टीम के विनोद सिद्धार्थ,उमेशचन्द्र, शुभम कुमार,रामलाल उद्योगपति, मन्जू, सविता,यशवंतराव बौद्ध,फूलचन्द अमीन,विजयशंकर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन व संस्कार ओमप्रकाश ओपी अम्बेडकर ने सम्पन्न किया।

सड़कों का विस्तार, विकास की नई राह बेहतर संपर्क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की चुनौती
11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी 