प्रधानमंत्री पहुंची अधिवक्ता पेंशन और स्वास्थ्य बीमा की मांग — पं रवीन्द्र शर्मा
कानपुर अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति की समित कार्यालय अधिवक्ता पेंशन और स्वास्थ्य बीमा पर हुई बैठक में बोलते हुए संघर्ष समित संयोजक पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि स्वाधीनता से लेकर आज तक न्यायालय के अधिकारी अधिवक्ताओं की राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी सामाजिक सुरक्षा नही है जिसकी वजह से 80 से 85 वर्ष तक अधिवक्ताओ को बीमारी में भी जीविकोपार्जन और इलाज हेतु कार्य करना पड़ता है
अधिवक्ता पेंशन योजना और अधिवक्ताओ को परिवार सहित स्वास्थ्य बीमा या आयुष्मान योजना से जोड़े जाने हेतु प्रधानमंत्री को संबोधित प्रतिवेदन सांसद रमेश अवस्थी को दिया था जिसे सांसद रमेश अवस्थी ने अपने संस्तुति पत्र के साथ प्रधानमंत्री के पास हमारा प्रतिवेदन पहुंचाया जिसपर प्रधानमंत्री जी का सांसद रमेश अवस्थी को पत्र आया है कि आपका पत्र प्राप्त हो गया है जिसकी जानकारी सांसद रमेश अवस्थी ने हमे दी है।
हमारी अधिवक्ता पेंशन योजना और अधिवक्ताओ को सपरिवार स्वास्थ्य बीमा योजना या आयुष्मान योजना से जोड़े जाने की मांग को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए हम अधिवक्तागण सांसद रमेश अवस्थी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं
अब हमे विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री जी हमारी अधिवक्ता पेंशन और स्वास्थ्य बीमा योजना या अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना से जोड़ने पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर इन्हे लागू करेंगे।
प्रमुख रूप से मो कादिर अरविंद दीक्षित शिवम गंगवार सुरेंद्र सिंह अज्जू मिश्रा संजय चौधरी संजीव कपूर बी एन निषाद आयुष शुक्ला दीपक यादव महेंद्र पाल वीर जोशी अमर दीप वर्मा शुभम जोशी आदि रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 