अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा झारखंड में लागू प्रदेश में भी लागू करे सरकार
झारखंड अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य
आज अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समित की कोर्ट कार्यालय की बैठक में अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा पर बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने बताया कि झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने फोन वार्ता पर बताया कि हमारा वर्षों का संघर्ष सफल हुआ। झारखंड सरकार ने प्रदेश के अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के लिए अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा
योजना लागू कर दी है फिर झारखंड कानून मंत्रालय के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एस के सिन्हा से फोन वार्ता की उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के लिए 1 मई 2025 से मुख्यमंत्री अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की है जिसके अंतर्गत अधिवक्ता और अधिवक्ता के बच्चे आश्रित माता पिता अविवाहित और विधवा बेटी को सामान्य बीमारी में रु 500000 और गंभीर बीमारी में रु 1000000 का निशुल्क इलाज का लाभ मिलेगा। ये योजना देश के अन्य प्रदेशों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। शुभ सूचना के लिए हमने कानपुर के अधिवक्ताओं की ओर से चेयरमैन राज्य विधिज्ञ परिषद झारखंड को संघर्ष के लिए बधाई दी। झारखंड ने ही पहले अधिवक्ता पेंशन लागू की था अब झारखंड ही अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है जिसके लिए हम झारखंड सरकार के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं।हमारी योगी सरकार से मांग है कि अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के लिए हमारी वर्षों से चल रही हमारी मांग अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करें।प्रमुख रूप से विजय सागर अरविन्द दीक्षित पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन मो कादिर संजीव कपूर संदीप श्रीवास्तव शंभू मिश्रा नीतीश पंथिया शिवम गंगवार शुभम जोशी
इंद्रेश मिश्रा वीर जोशी आदि रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 