प्रबंध निदेशक ने केसीटीएसएल के मुख्य संचालन अधिकारी को लिखा पत्र
प्रबन्ध निदेशक ने के सी टी एस एल के मुख्य संचालन अधिकारी को लिखा पत्र
सिटी बसों में दिव्यांगों को नि: शुल्क यात्रा सुविधा बहाल न हुई तो राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी करेगी बसों का चक्का जाम
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार द्वारा 17 अप्रैल को केसीटीएसएल के प्रबन्ध निदेशक को ज्ञापन देकर सिटी बसों में दिव्यांगजनों नि: शुल्क यात्रा सुविधा बहाल करने की मांग की थी। जिसके सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक द्वारा मुख्य संचालन अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जल्द सिटी बसों में दिव्यांगजनों को नि: शुल्क यात्रा सुविधा बहाल न हुई तो सिटी बसों का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग सरकार के सभी नियम मानने को तैयार हैं। लेकिन के सी टी एस एल दिव्यांगजनों को नि: शुल्क यात्रा सुविधा नहीं देना चाहता है। नि: शुल्क यात्रा सुविधा हेतु बनने वाले पास कि संख्या पर्याप्त नहीं है। के सी टी एस एल हमारी मांगों को पूरा नहीं करता है तो आन्दोलन हमारी मजबूरी होगी।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 