वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव उ0प्र0 एवं डीजीपी उ0प्र0 का निरीक्षण दौरा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर आज दिनांक 17.04.2025 को उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह एवं डीजीपी उ0प्र0 प्रशान्त कुमार द्वारा कानपुर नगर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा रूट व्यवस्था, मेट्रो स्टेशन, हैलीपैड, जनसभा स्थल एवं पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिससे कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित की जा सकें। निरीक्षण के उपरांत चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर (CSA) विश्वविद्यालय परिसर में एक गोष्ठी आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। गोष्ठी में एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, मंडलायुक्त कानपुर के. विजेयेंद्र पांडियन, आईजी रेंज कानपुर जोगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरीश चंदर सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और जनता की सुविधा को लेकर सभी तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 