निशुल्क मेडिकल कैम्प में पहुंचे हजारों, वितरित हुई दवाएं
लोकजन शक्ति पार्टी के द्वारा आयोजन में चलाया गया सदस्यता अभियान
लोकजन शक्ति पार्टी रामविलास के द्वारा नगर के बर्रा 8 स्थित तिकुनिया पार्क में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें हजारों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। आयोजक जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि सदस्यता अभियान के साथ में आम जनमानस को समर्पित स्वास्थ्य कैम्प का भी आयोजन किया जिसमें दात चर्म रोग हड्डी आंखो सहित अन्य समस्त बीमारियों की निशुल्क दवाएं जांच के उपरान्त वितरित की गई। कैम्प में आई स्थानीय महिला सुशीला ने बताया कि ऐसे आयोजन से निर्धन निर्बल असहाय समाज का काफी उत्थान हुआ है। कैम्प में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने जनसमस्याओं को सुनते हुए जल्द समाधान कराने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद पुदाधिकारियो को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा की पार्टी के निर्देशानुसार नगर के समस्त कार्यकर्ताओं को प्रत्येक वार्ड स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने तथा आम जनमानस की समस्याओं को सुन उसका समाधान कराने की बात कही गई। आयोजन के दौरान देवराज सिंह चंदेल को विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने सौंप उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। मेडिकल कैंप में आए मरीजों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के लिए शर्बत वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने पार्टी समर्थित नारे लगाए। इस मौके पर मुख्य रूप से शुभम तिवारी संदीप सोनी विशाल द्विवेदी आर्यन त्रिपाठी देवेन्द्र सिंह शैलेन्द्र सिंह केशु पासवान सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 