लगभग 200 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया
आज वैशाखी के उपलक्ष्य में नानकओट सेवा फाउंडेशन एवं डेल्टा हॉस्पिटल, साकेत नगर के सह संयोजन से गोविंद नगर, लेबर कालोनी, स्थित माता गुजरी जी गुरुद्वारा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में गोविंद नगर क्षेत्र के लगभग 200 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस स्वास्थ्य परीक्षण में मरीजों ने अपना निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, खून की जांच के साथ साथ निःशुल्क डेंटल जांच कराया।नानक ओट सेवा फाउंडेशन एवं डेल्टा हॉस्पिटल द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नानक ओट सेवा फाउंडेशन की संस्थापिका अमनप्रीत कौर, संस्थापिका हरनीश चावला, मैनेजर मंजीत सिंह, सदस्य रिंकू जी,हैरी सिंह, सिमरन कौर, रवनीत कौर, अमनप्रीत, परमजीत कौर आदि मौजूद रहे! डेल्टा हॉस्पिटल की ओर से चेकअप करने के लिए, डेंटल विभाग की प्रमुख सर्जन एवं एडमिनिस्ट्रेशन हेड डॉ.श्रुति सिंह,डेंटल विशेषज्ञ डॉ.नेहा मिश्रा, डॉ.अभिषेक सक्सेना, शालिनी, नर्सिंग स्टाफ आकांक्षा,सुमित, नवनीत एवं अभय श्रीवास्तव मौजूद रहे !

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 