दो सगे भाइयों ने कायम की अद्भुत मिसाल, अपनी व्यक्तिगत निधि से मंदिर का कराया जीर्णोद्धार
उपदेश टाइम्स समाचार पत्र ब्यूरो चीफ संतोष कुमार जौनपुर उत्तर प्रदेश
ख़मपुर / बदलापुर. बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ख़मपुर मे एक राम जानकी और शिव मंदिर है! जिसका निर्माण पूर्वजों द्वारा सदियों पहले कराया गया था. मंदिर का अपना एक पुरातात्विक इतिहास और महत्व है. देखरेख के अभाव, और समय के थपेड़ों की मार के कारण राम जानकी और शिव मंदिर दोनों जिर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गए थे. समाज के लोगों ने, सरकारी सहायता व तमाम संस्थाओं से मदद की गुहार की, मगर कोई परिणाम नहीं निकला. मंदिर की स्थिति तब और खराब हो गई जब विगत कई वर्ष पहले चोरों ने राम जानकी और लक्ष्मण की मूर्ति को रातों-रात काट लिया! सरकारी व सामाजिक सहायता बिफल होते देख, ग्राम ख़मपुर के ही रहने वाले दो सगे भाई शारदा प्रसाद मौर्य, व सिकंदर मौर्या भाजपा मंडल अध्यक्ष सिंगरामऊ ,ने संकल्प लिया, कि वह अपने व्यक्तिगत निधि से शिव मंदिर का जीर्णोद्धार, कराएंगे, और चोरों द्वारा काटी गई राम जानकी व सीता की मूर्ति को पुनः स्थापित करेंगे. संकल्प के अनुसार दोनों भाइयों शारदा प्रसाद मौर्य और सिकंदर मौर्य ने लगभग दसियो लाख रुपए अपने पास से खर्च करते हुए अल्प समय में ही, मंदिर का जीर्णोद्धार करवा दिया! और चोरों द्वारा काटी हुई राम जानकी सीता की मंदिर को बिधि विधान से पूजन करते हुए, पुन स्थापित करवाया! मूर्ति स्थापना के क्रम में, एक जुलूस राम जानकी मंदिर से होते हुए, कुशहा मंदिर, और महाकाली मंदिर सिंगरामऊ से वापस आकर, बिधि विधान से मंदिर में मूर्ति की स्थापना की गई. दोनों भाइयों के इस सराहनीयऔर अनुकरणीय प्रयास सभी ने भूरि भूरि प्रशंसाकी. इस मौके पर राजेश सिंह, उमेश सिंह, प्रेम सिंह, रमेश मौर्य, राजेश मौर्य, रौनक मौर्य शीला मौर्य,मुन्नी सिंह मोनू सिंह आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे! इस अवसर पर कुंवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा ने दोनों भाइयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, अपने उद्गार में कहा की की दोनों भाइयों द्वारा किया गया यह प्रयास समाज के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा, और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

सड़कों का विस्तार, विकास की नई राह बेहतर संपर्क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की चुनौती
11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी 