पाक रमजान और ईद के बाद उपहार स्वरूप ईदुल फितर का तोहफा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
ईदुल फितर के पर्व पर हमारी ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।यह ईदुल फितर का पर्व रमज़ानुल मुबारक के एक माह के रोज़े पूरे होने पर अल्लाह ताला की ओर से एक उपहार ईदुल फितर के रुप में दिया गया है। यह अपने ह्रदय में ईशमय की शक्ति को बढ़ाने की खुशी को दर्शाता है।ईद पर्व का हमारे भारतीय समाज में हमेशा अहम रोल रहा है।यह विभिन्न धर्मों,मजहबों के बीच संवाद, सहिष्णुता एवं आपसी सम्मान बढ़ाने का सशक्त माध्यम रहा है। परन्तु अफसोस एवं खेद का विषय यह है कि अब इन पर्वों पर वैसा वातावरण नहीं रहा जैसा कि पूर्व में हमेशा रहा है पर्व हमेशा से हमारे देश में आपसी सहयोग भाई चारे एवं दोस्ती का माध्यम रहे हैं। लेकिन इधर कुछ समय से देश में कुछ तत्वों द्वारा समाज में दूसरे सम्प्रदाय के प्रति असहिष्णुता, नफरत एवं नीचा दिखाने की प्रवृति का रूझान बढ़ता जा रहा है।यह खेद का विषय, एवं निंदनीय भी है।और समाज के ताने-बाने को बिखेरने का कार्य कर रहा है।इस से हर इंसाफ़ पसंद नागरिक चाहे वह किसी भी सम्प्रदाय, धर्म का हो विचलित होना स्वाभाविक है। लेकिन आज भी देश में बड़ी संख्या में सम्भ्रांत एवं न्याय पिरय लोगों की है जो हार मानने को तैयार नहीं है।और इस विषम परिस्थिति को बदलने के लिए प्रयास रत हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में जमाअत ए इस्लामी हिंद कानपुर अपने शहर के मीडिया के लोगों को ईद के इस त्योहार पर अपनी खुशियों में शामिल करना चाहती है।और अपना संदेश आपके माध्यम से शहर के निवासियों को ईद की शुभकामनाएं एवं सामाजिक सदभाव को पुनः स्थापित करने का सन्देश देना चाहतीं है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 