पति की मौत को दुर्घटना नहीं मानती पत्नी,दिल्ली से लापता कारीगर का शव सिरसा पुलिया पर मिला
उपदेश टाइम्स न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र संवाददाता राजकुमार त्यागी प्रयागराज उतरांव।हंडिया थाना क्षेत्र के बजहां मिस्रान के रहने वाले नान्हू भारती का शव 28 फरवरी की रात करीब 2 बजे सिरसा पुलिया के पास सड़क किनारे मिला। मृतक की पत्नी जीरा देवी का आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मामला है।
जीरा देवी ने बताया कि उनके पति एक होटल में रसोइया थे। कुदौरा गांव के बाबा पाल ने फोन कर उन्हें दिल्ली बुलाया था। नान्हू 17 फरवरी को दिल्ली पहुंचे। 24 फरवरी तक बाबा पाल के फोन से पति से बात होती रही। इसके बाद संपर्क टूट गया।
28 फरवरी की सुबह 9 बजे सोशल मीडिया के जरिए शव मिलने की जानकारी मिली। दूसरे प्रदेश में रह रहे मृतक के भाई ने फोटो देखकर सूचना दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने बिना बताए कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए और मामले को दुर्घटना बता दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है। जीरा देवी ने उच्च अधिकारियों से मामले की गंभीर जांच की मांग की है। मृतक की 18 साल पहले शादी हुई थी। उनका कोई बच्चा नहीं था। नान्हू सात भाइयों में छठे नंबर पर थे। वह पिछले सात साल से पत्नी के साथ ससुराल में रह रहे थे, जहां जीरा देवी अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करती थीं।

शादीशुदा युवक ने जाति छिपाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
मकान के विवाद दबंगो ने महिला को पीटा,मुकदमा के बाद अब मिल रही है धमकी
गणेश आईटीआई में 29 छात्रों को किया गया टेबलेट वितरण
वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर भू माफियाओं के कब्जे में
रेल कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को रेल मंत्री तक पहुंचाने में नहीं रहेंगे पीछेः नन्दी
टॉप 10 सूची में केडी पब्लिक विद्यालय के छात्राओं ने लहराया परचम 