रंगपंचमी पर देव स्थान पर हुआ फाग गायन : गुलाल और फूलों से सराबोर हुआ माहौल

कानपुर/भिंड
रंग पंचमी के अवसर पर जिले के ग्राम पंचायत ढोचरा में देव स्थान माता के मंदिर पर होली मिलन के साथ ही फाग गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां जमकर गुलाल एवं फूलो की होली खेलकर संगीतमय फाग सुन सभी ने जमकर आनंद लिया। फाग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि रंग पंचमी के अवसर पर फाग उत्सव हमारे ग्राम पंचायत में पिछले 42 वर्षों से निरंतर होती आ रही है क्योंकि रंगपंचमी पर फाग के गाने का बहुत पुराना रिवाज है, गांव वाले मिलकर एक टोली बनाते हैं और ढोलक, मंजीरा जैसे वाद्य यंत्रों के साथ घर-घर जाकर होली एवं रंग पंचमी की बधाई देते हैं।
हमारे गांव में वर्षों से कायम है रंग पंचमी पर फाग गान की ऐतिहासिक परंपरा,फाग में होली के रंगों, प्रकृति की सुंदरता, और राधा-कृष्ण के प्रेम का वर्णन होता है।फाग रंग पंचमी के अवसर पर गाया जाने वाला लोकगीत उत्सव है।इस फाग उत्सव कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय देपुरिया,बसपा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी,भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन,महेंद्र कुशवाहा,सुल्तान सिंह नरवरिया, कौशलेंद्र सिंह राजावत,अंकित शुक्ला,गिर्राज शर्मा,राकेश जैन ,शिवेंद्र शुक्ल आदि लोग सम्मिलित हुए।