कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं शिवराम सिंह कार्यकर्ता पार्टी की जमा पूंजी हैं
कानपुर, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड पाठ, पूजन, भजन के बाद अपने नए कार्यकाल की शुरूआत की। दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने शिवराम सिंह के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। शिवराम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। कार्यकर्ता पार्टी की जमा पूंजी हैं।प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां एवं नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। पार्टी के संकल्प “मेरा बूथ सबसे मजबूत” को साकार करने के लिए पार्टी के बूथ अध्यक्षों के प्रस्ताव पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने के लिए सरकार और संगठन के बीच सेतु की भूमिका निभाऊंगा। जनता कार्यकर्ताओं को सरकार का नुमाइंदा मानती है और शिकायत व धन्यवाद भी कार्यकर्ताओं को देती है। सरकार आपकी है इसलिए सरकार की प्रशंसा करें। हम सब मिलकर काम करेंगे। कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करूंगा।प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,पं बालचंद्र मिश्र, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, कौशल किशोर दीक्षित,राधे श्याम पांडेय,सदस्य राज्य महिला आयोग अनीता गुप्ता,रघुनंदन भदौरिया, राजन चौहान,राम बहादुर यादव,विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह,गणेश शुक्ला,अर्जुन बेरिया, वंदना गुप्ता, अनुराग शुक्ला, रमाकांत शर्मा,मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 