फूलों की होली संग हुआ फाग गायन, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मौदहा कस्बा स्थित कपसा मार्ग मंगी पुर्वा में रामेश्वर धाम मंदिर परिसर में फूलों की होली और बुंदेली फागों का शानदार कार्यक्रम आयोजन हुआ। इसमें उप जिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ क्षेत्र अधिकारी व उनके परिजन तथा भाजपा नेता उत्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, समाजसेवी जिन में दोनों समुदायों के लोग मौजूद थे। यह एक अनूठा आयोजन था।
इसमें शंकर जी और पार्वती जी के
रूप के साथ भगवान राधाकृष्ण के रूप मेँ सजे पात्र फूलो व अबीर गुलाल की होली में सराबोर नजर आए। फूलों की होली तथा फागों
का कार्यक्रम तथा अबीर गुलाल के बीच अधिकारी भी अपने आप को इस रंग भरे त्यौहार में भागीदारी करने से नहीं रोक सके।
वही बुंदेली फागुन का आनंद भी शायद पहली बार यहां के प्रशासनिक अधिकारियों को देखने को मिला होगा सुना तो बहुत होगा लेकिन मौके पर इस तरीके के कार्यक्रम था वह प्रशंसनीय था।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 