मामा के घर जा रहे भांजे की कार हाईवे पर पलटी, एक की मौत व तीन घायल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। त्योहार में कार से मामा के घर जा रहे भांजे की कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें भांजे की मौत हो गई। इसके साथ ही उसका बेटा व दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जनपद लखनऊ के थाना बिजनौर अंतर्गत परवर पश्चिम मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह शनिवार की रात अपने छह वर्षीय बेटे निर्भय सिंह, लखनऊ के सरोजनी नगर थाना अंतर्गत मेड़ई खेरा निवासी 35 वर्षीय मित्र सावन कुमार तथा लखनऊ के थाना मोहनलाल गंज अंतर्गत खुजौली मुहल्ला निवासी 25 वर्षीय मित्र राजेश के साथ थाना सुमेरपुर के सुरौली बुजुर्ग गांव निवासी अपने मामा शिवभजन सिंह परिहार के घर जा रहा था। जैसे ही यह लोग सदर कोतवाली के कानपुर सागर हाईवे स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास पहुंचे कि तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान कार के दोनों एयरबैग खुल गए। घटना के दौरान कार चला रहा महेंद्र सिंह परिहार समेत उसका बेटा व साथी सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर महेंद्र को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बेटे निर्भय सिंह, साथी सावन व राजेश को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 