भूकंप और आगजनी की मॉक ड्रिल में रस्सी के सहारे ईमारत से लोगो को निकाला बाहर
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर । जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भूकंप आपदा विषय पर आयोजित संयुक्त माक अभ्यास के संबंध में एनडीआरएफ टीम एवं जनपद के समस्त स्टेकहोल्डर्स के साथ टेबल टाक एक्सरसाइज किया गया। उसके बाद एनडीआरएफ टीम भूकंप आपदा पर एक परिदृश्य तैयार किया गया था, जिसमें तहसील सदर भवन की इमारत का एक हिस्सा भूकंप के कारण ढह गया और कुछ लोग फंस गए थे। जिस पर ईओसी (इमरजेंसी आपरेशन सेंटर) को घटना के बारे में सूचित किया गया। जिसने एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष एवं सभी संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के लिए सूचित किया। जिस पर 11 एनडीआरएफ, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, लखनऊ की टीम ने अनिल कुमार पाल उप कमांडेंट की देखरेख में एवं निरीक्षक सभाजीत यादव के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचने पर प्रारंभिक आकलन किया तथा आपरेशन बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए। आकलन के तुरंत बाद टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया तथा विभिन्न कटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए इमारत में क्षैतिज पहुंच बनाकर तथा विभिन्न रस्सी बचाव तकनीकों का उपयोग करके गंभीर रूप से फंसे पीड़ितों को बचाया। पीड़ितों को अस्पताल पूर्व उपचार देने के बाद मेडिकल एजेंसियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। यह पूरा माक अभ्यास इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 