8 मार्च 2025 को आईएमए ऑडिटोरियम में एक भव्य सम्मान समारोह होगा आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह 2025
8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सम्बन्ध में आयोजित आईएमए कानपुर एवं रोटरी क्लब कानपुर नॉर्थ द्वारा आयोजित इस पत्रकार वार्ता में आप सभी प्रेस बंधुओं का हार्दिक स्वागत है।महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। उनके सशक्तिकरण के बिना समृद्ध और न्याय संगत समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। शायद इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है समावेशी भविष्य के लिए महिला नेतृत्व जो ये दर्शाता है कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व समाज के विकास के लिए कितना महत्वपूर्ण है। हम सबको मिलकर महिला अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देना होगा और एक ऐसा वातावरण बनाना होगा जहां पर महिला बिना किसी भेदभाव के अपने सपनों को साकार कर सके।रोटरी क्लब आफ कानपुर नॉर्थ एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा 100 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान, रोटरी क्लब आफ कानपुर नॉर्थ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा पहली बार मिलकर “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर 8 मार्च 2025 को आईएमए ऑडिटोरियम, कानपुर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाली 100 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन उन महिलाओं के अद्वितीय योगदान को पहचानने और समाज में उनके प्रभाव को उजागर करने के लिए समर्पित है। चयनित महिलाएँ प्रशासन, न्यायपालिका, चिकित्सा, शिक्षा, व्यापार, मीडिया, कला, सामाजिक सेवा और आध्यात्मिकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों से हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से समाज को नई दिशा दी है।विशिष्ट अतिथिः डॉ. प्रमिला पांडेय मेयर,डॉ नंदिनी रस्तोगी अध्यक्ष
डॉ विकास मिश्रा सचिव,डॉ. दीपक श्रीवास्तव वित्त सचिव,डॉ कुणाल सहाय, उपाध्यक्ष रहेंगे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 