राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का ५९ वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया
कानपुर,आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का स्थापना दिवस समारोह खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीझील मेट्रो के पास परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।समारोह का संचालन मन्त्री इं.कोमल सिंह ने किया। समारोह में आठ मार्च को लखनऊ में होने वाले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष एस पी तिवारी के आवाहन पर कानपुर से कई पदाधिकारी भागीदारी करेंगे।समारोह में पुरानी पेंशन बहाली,पदोन्नति,नई भर्तियों ,कैशलेस चिकित्सा की सीमा पाँच लाख से बढ़ाकर बीस लाख किए जाने,तृतीय श्रेणी कर्मचारिओं का जिला से बाहर स्थानातंरण न किए जाने,फील्ड कर्मियों को मोटर साइकिल भत्ता दिए जाने,उत्पीड़न-शोषण बंद करने की माँग प्रमुखता से उठाई गई। समारोह में प्रमुख रूप से संरक्षक इं.ए एन द्विवेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव, सम्प्रेक्षक मंजूरानी कुशवाहा,चेयरमैन संघर्ष समिति साहब सरताज,कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र अवस्थी,संयुक्त मंत्री मनोज झाँ,उपाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित,महेन्द्र सिंह ,श्रवण कुमार शुक्ला,डेनिश कृष्टि सिंह,परवेज आलम,मोहम्मद साजिद यूसुफ़,प्रमोद कुमार पांडेय,चंद्रा बोनाल,आर के दीक्षित,आनन्द पांडेय,अभिषेक सिंह,अनुज शुक्ला आदि सम्मिलित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 