इंगोहटा में दंगल के प्रथम दिन हुई रोमांचक कुश्तियां, देखने को उमड़ी भीड़
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। ग्राम इंगोहटा में यज्ञ की वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संत स्वामी निर्भय चेतन और यज्ञाचार्य बल्देव शास्त्री ने फीता काटकर दंगल की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन उमादत्त शास्त्री ने किया।
दोपहर से शुरू हुआ कुश्तियों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। अरतरा के सुनील पहलवान ने विंदकी के टिंकू पहलवान को पराजित कर जीत हासिल की। वहीं, मसगवा के अभिषेक और खपटिहा बांदा के छोटू पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूटी। गोविंद कुनेहटा और अमर सिंह धौहल की कुश्ती भी बराबरी पर रही।
इंगोहटा के प्रांशू ने जालौन के भोला पहलवान को चित कर शानदार जीत दर्ज की। कानपुर के कल्लू और औरैया के छोटे पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूटी। मसगांव के जितेंद्र और कन्नौज के शिवकरण पहलवान की भिड़ंत भी बराबरी पर समाप्त हुई। इंगोहटा के कल्लू ने फतेहगढ़ के संजय पहलवान को चित कर कुश्ती अपने नाम की। अलीगढ़ के रवि पहलवान ने कानपुर के डोनी पहलवान को पराजित किया। वहीं, कल्याण सिंह गहरोली और कानपुर के राजू पहलवान के बीच हुई कुश्ती ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दंगल में विभिन्न कुश्तियों को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजकों ने दंगल को सफल बनाने के लिए दर्शकों का आभार का आभार व्यक्त किया और बताया कि शुक्रवार को और अधिक रोमांचक कुश्तियां होगी।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित
हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक 