कांग्रेस ने कभी डा.अंबेडकर को उचित सम्मान नही दिया
संविधान गौरव अभियान के तहत बूथों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
कानपुर।डा. भीमराव अंबेडकर के योगदान को जन-जन तक पहुचाने के लिए भाजपा संविधान गौरव अभियान चला रही है। इसी के तहत शनिवार को भाजपा ने बूथो पर कार्यक्रम आयोजित कर डा. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान उद्घोषिका का वाचन किया।इस मौके पर आयोजित लघु गोष्ठियों/चर्चाओं में कहा गया कि डा. अंबेडकर के अमूल्य योगदान से ही हमारा संविधान अस्तित्व में आया।भाजपा जूही मंडल के बूथो पर आयोजित कार्यकर्मों मे जिला महामंत्री सुनील नारंग ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब के योगदान को दबाया और उन्हें उचित सम्मान नही दिया।भाजपा ने उनके योगदान को जन-जन तक पहुचाने के लिए यह अभियान शुरू किया है।मंडल अध्यक्ष जूही दीपू पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने बाबा साहब के सम्मान में डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए “भीम ऐप” को लांच किया।वही अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन कर पीडितों के लिए आर्थिक मदद को भी बडाने का कार्य किया।कांग्रेस ने 1952-54 के चुनाव में डां अंबेडकर को हराने के लिए कम्युनिस्टों के साथ मिलकर षणयंत्र किया।
प्रमुख रूप से प्रकाश वीर आर्य, शम्मी भल्ला, राजीव अवस्थी,अरूण कुमार बाजपेयी,वंदना गुप्ता, सिमरन कौर,विकास फेरवानी,गुजंनधर गुप्ता,मनीष खन्ना, सुनील दीक्षित, आदि ने अपने बूथों पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 